

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मुंबई से फिस्टुला (भगंदर) का इलाज कराकर रविवार को पटना लौट आए।
यादव यहां के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे जहां से सीधे 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए। उनके साथ राजद के विधायक भोला यादव और उनकी बड़ी पुत्री और राज्यसभा सांसद डा. मीसा भारती भी आई हैं।
राजद अध्यक्ष से मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हवाई अड्डा पहुंचे थे। चारा घोटाले के एक मामले में रांची के होटवार जेल में बंद राजद अध्यक्ष को झारखंड उच्च न्यायालय से इलाज के लिए औपबंधिक जमानत मिली है। इससे पूर्व 22 मई को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था।