Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
RLSPA's National General Secretary Rabihihari Singh resigns - रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह ने दिया इस्तीफा - Sabguru News
होम Bihar रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह ने दिया इस्तीफा

रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह ने दिया इस्तीफा

0
रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह ने दिया इस्तीफा
RLSPA's National General Secretary Rabihihari Singh resigns
RLSPA's National General Secretary Rabihihari Singh resigns
RLSPA’s National General Secretary Rabihihari Singh resigns

पटना । बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

सिंह ने यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को अपने इस्तीफे से संबंधित पत्र भेज दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कुशवाहा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सिंह ने कहा कि वह कुशवाहा की नीतियों से काफी आहत हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी चुनाव में पूंजीपतियों को लोकसभा का उम्मीदवार बनाकर टिकट बेच रही है।