Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Roadways employees strike last night - रोड़वेज कर्मचारियों का हड़ताल कल रात से जारी - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur रोड़वेज कर्मचारियों का हड़ताल कल रात से जारी

रोड़वेज कर्मचारियों का हड़ताल कल रात से जारी

0
रोड़वेज कर्मचारियों का हड़ताल कल रात से जारी
Roadways employees strike


जयपुरराजस्थान में रोडवेजकर्मियों के हड़ताल पर जाने से पहले रविवार को परिवहन मंत्री यूनुस खान और कर्मचारियों के बीच हुई समझौता वार्ता बेनतीजा निकलने के बाद रात 12 बजे से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

हडताल के कारण प्रदेशभर में चलने वाली रोडवेज की करीब 4 हजार 716 बसों के पहिए थम गए हैं। इस हड़ताल में जयपुर के लो-फ्लोर बस कर्मचारी भी समर्थन दे रहे है। हडताल के कारण राजधानी की 300 लो-फ्लोर बसों का संचालन भी प्रभावित हो गयाय है। सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर गए रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में राज्य कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया है। रविवार को वार्ता विफल रहने के बाद आज प्रदेश के करीब 10 लाख यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी और यदि सरकार और रोडवेज कर्मचारियों के बीच बात नहीं बनी तो चक्काजाम हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।

Roadways employees strike
Roadways employees strike

जुलाई में तीन दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने संयुक्त मोर्चे से समझौता किया था। उसकी पालना नहीं होने से फिर से हड़ताल की नौबत आ गई। इसकी घोषणा एक पखवाड़े पहले रोडवेज कर्मचारी मोर्चा की ओर से की गई थी , तब से रोडवेज के डिपो पर धरना-प्रदर्शन भी जारी था लेकिन सरकार ने वार्ता जैसा कदम नहीं उठाया।

वहीं, आंदोलन कर रहे राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की भूख हड़ताल पहले से जारी है. भूखहड़ताल पर बैठे कुछ कर्मचारियों की रविवार को तबियत बिगड़ गई लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।