Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भरतपुर : पति को नींद की गोली देकर नगदी एवं गहने लेकर दुल्हन फरार - Sabguru News
होम Rajasthan Bharatpur भरतपुर : पति को नींद की गोली देकर नगदी एवं गहने लेकर दुल्हन फरार

भरतपुर : पति को नींद की गोली देकर नगदी एवं गहने लेकर दुल्हन फरार

0
भरतपुर : पति को नींद की गोली देकर नगदी एवं गहने लेकर दुल्हन फरार

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव से एक लुटेरी दुल्हन पति को नींद की गोली देकर सोने, चांदी के गहने और 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गई।

पीड़ित ने ढाई महीने पहले ही 10 लाख रुपए में दुल्हन को खरीदकर धूमधाम से शादी रचाई थी। लुटेरी दुल्हन ढाई महीने तक तो घर में ठीक से रही लेकिन बीती रात वह अपने पति को नींद की गोली खिला फरार हो गई। हालत खराब होने पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बयाना थाना इलाके के सिकंदरा गांव के रहने 35 साल के भगवान सिंह के मामा हीरा गूजर ने अपने एक रिश्तेदार के जरिये उसकी शादी सात नवम्बर को धौलपुर जिले के मोहरी का पुरा गांव की नीलम के साथ 10 लाख रुपए में कराई थी।

बुधवार देर रात नीलम ने अपने पति भगवान सिंह को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। जिसके बाद भगवान सिंह बेहोश हो गया। नीलम घर से सोने चांदी के जेवर, मोबाइल और 30 हजार रुपए लेकर भाग गई।

भगवान सिंह को सुबह होश आया तो उसने अपनी पत्नी नीलम को देखा, लेकिन वह वहां नहीं थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर से सोने -चांदी के गहने और कैश भी गायब था।

भगवान सिंह ने बताया कि लुटेरी दुल्हन नीलम के पिता की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। जिसका बदला लेने के लिए उसके दोनों भाइयों ने पिता की हत्या करने वाले व्यक्ति को जान से मार दिया। जिसके जुर्म में नीलम के दोनों भाई जेल में हैं।