Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rohit sharma secretly records shikhar dhawan talking to himself on flight - Sabguru News
होम Sports Cricket धवन नींद में बड़बड़ा रहे थे, रोहित ने चुपके से कर लिया VIDEO रिकॉर्ड

धवन नींद में बड़बड़ा रहे थे, रोहित ने चुपके से कर लिया VIDEO रिकॉर्ड

0
धवन नींद में बड़बड़ा रहे थे, रोहित ने चुपके से कर लिया VIDEO रिकॉर्ड
Rohit sharma secretly records shikhar dhawan talking to himself on flight
Rohit sharma secretly records shikhar dhawan talking to himself on flight
Rohit sharma secretly records shikhar dhawan talking to himself on flight

स्पोर्ट्स डेस्क टीम इंडिया (Indian cricket team) के खिलाड़ी मस्ती करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। वह सोशल मीडिया पर फनी तस्वीरें और वीडियो आये दिन शेयर करते रहते है। अब हाल ही में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथी खिलाड़ी शिखर धवन नींद में बड़बड़ाते नजर आ रहे है।

वीडियो में आप देखिये धवन नींद में बड़बड़ा रहे है और रोहित चुपके से वीडियो बना रहे है। रोहित शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘नहीं, वह मुझ से बात नहीं कर रहे हैं और उनकी उम्र वह नहीं रही कि उनका कोई काल्पनिक मित्र हो, इतने दीवाने क्यों हो रहे हो जटजी @शिखर धवन। ‘

वहीं धवन ने जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं शायरी की प्रैक्टिस कर रहा था और जनाब ने वीडियो ले लिया। क्या दिल से याद कर रहा था वाह मजा आ गया, काश इतने दिल से पढ़ाई भी की होती।’ सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

बता दें, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी20 रविवार को बैंगलोर में खेला जायेगा। धर्मशाला में खेला जाना वाला सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था जबकि मोहाली का दूसरा मैच भारत ने जीता था। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।