Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rohit Shetty gives 51 lakh check to Mumbai Police - रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिया 51 लाख का चेक - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिया 51 लाख का चेक

रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिया 51 लाख का चेक

0
रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिया 51 लाख का चेक
Rohit Shetty gives 51 lakh check to Mumbai Police
Rohit Shetty gives 51 lakh check to Mumbai Police
Rohit Shetty gives 51 lakh check to Mumbai Police

मुंबई । बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। रोहित की फिल्मों में पुलिस अफसरों की अहम भूमिका देखने को मिलती है।

उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। रोहित ने अपने प्रोडक्शन हाउस रोहित शेट्टी पिक्चर्स की ओर से कमिश्नर ऑफ पुलिस को 51 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने ये चेक फिल्म सिम्बा के प्रॉफिट से मुंबई पुलिस कमिश्नर को दिया है।