Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rohit Shetty planning to make sequel of andaz apna apna!-अंदाज अपना अपना का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी! - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अंदाज अपना अपना का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी!

अंदाज अपना अपना का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी!

0
अंदाज अपना अपना का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी!

मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल बनाना चाहते हैं।

नब्बे के दशक में बनी राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान खान और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनो ने अपने बेहतरीन कॉमिक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। काफी समय से इस फिल्म के रीमेक और सीक्वल बनाने की चर्चा हो रही है। रोहित शेट्टी अंदाज अपना अपना का सीक्वल बनाना चाहते हैं।

रोहित शेट्टी ने इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का सीक्वल बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। रोहित शेट्टी ने कहा, मुझे लगता है कि ये एक कल्ट फिल्म है और इसे करना मुश्किल भरा रहेगा। यदि आप अंदाज अपना अपना का सीक्वल बनाने की सोचते हैं तो आपको एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी क्योंकि ये एक टाइमलेस फिल्म है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं रणबीर कपूर के साथ हाथ मिलाना चाहूंगा क्योंकि वो मेरे एक फेवरेट एक्टर है। कुछ मौके आए भी हैं और मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में कुछ और चीजें तय की जा सकती है। रणबीर कपूर के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहेगा।