Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rohit Shetty says Ranveer Singh the biggest superstar - रणवीर सिंह होंगे सबसे बड़े सुपरस्टार : रोहित शेट्टी - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood रणवीर सिंह होंगे सबसे बड़े सुपरस्टार : रोहित शेट्टी

रणवीर सिंह होंगे सबसे बड़े सुपरस्टार : रोहित शेट्टी

0
रणवीर सिंह होंगे सबसे बड़े सुपरस्टार : रोहित शेट्टी
Rohit Shetty says Ranveer Singh the biggest superstar
Rohit Shetty says Ranveer Singh the biggest superstar
Rohit Shetty says Ranveer Singh the biggest superstar

मुंबई बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि आने वाले समय में रणवीर सिंह सबसे बड़े सुपरस्टार साबित होंगे। गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल-3, सिंघम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले और गोलमाल अगेन जैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित कर चुके रोहित शेट्टी इन दिनों रणवीर सिंह को लेकर फिल्म सिंबा बना रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने कहा कि सिंबा उनके जीवन की अब तक की लिखी सबसे अच्छी कहानी है जिसपर सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने की तैयारियां चल रही हैं। रोहित शेट्टी ने कहा कि आने वाले समय में रणवीर सिंह सबसे बड़े सुपरस्टार होंगे। रणवीर बहुत ईमानदारी के साथ काम करते हैं और अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी हैं। इसलिए रणवीर में अगले सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है।