Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rohit Shetty will make sequel of 'Sibba' with Tiger Shroff-टाइगर श्राफ को लेकर ‘सिंबा’ का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी! - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood टाइगर श्राफ को लेकर ‘सिंबा’ का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी!

टाइगर श्राफ को लेकर ‘सिंबा’ का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी!

0
टाइगर श्राफ को लेकर ‘सिंबा’ का सीक्वल बनाएंगे रोहित शेट्टी!

मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फिल्म सिंबा का सीक्वल टाइगर श्राॅफ को लेकर बना सकते हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म बॉक्स आफिस पर अब तक 215 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। रोहित शेट्टी ने सिंबा का सीक्वल बनाने की इच्छा हाल ही में जाहिर की थी।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ को रोहित शेट्टी के ऑफिस में अपने मैनेजर के साथ स्पॉट किया गया। इनकी मीटिंग तकरीबन दो घंटे तक चलती रही। जिसके बाद से खबरें तेज हो गई हैं कि टाइगर श्रॉफ अब जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ उनके नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि टाइगर फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के लिए आए थे। चर्चा है कि टाइगर रोहित शेट्टी की सिंबा के सीक्वल में नजर आ सकते हैं।