Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
RSS chief Mohan Bhagwat offers prayers in Brahma temple at Pushkar in ajmer-RSS chief मोहन भागवत ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer RSS chief मोहन भागवत ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

RSS chief मोहन भागवत ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

0
RSS chief मोहन भागवत ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन

अजमेर/पुष्कर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को अचानक तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे तथा कडी सुरक्षा के बीच जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन किए। भागवत के अचानक हुए दौरे से प्रशासन में हडकंप मच गया। उनके आने की खबर फैलते ब्रह्मा मंदिर पर उनकी एक झलक पाने को आतुर लोगों का भारी जमावडा लग गया।

भागवत अपराहन 4 बजे सुरक्षा काफिले के साथ पुष्कर पहुंचे तथा सीधे ब्रह्मा मंदिर गए तथा जगत पिता ब्रह्मा की पूजा अर्चना की। भागवत ने देश में अमन चैन तथा खुशहाली की कामना की। ब्रह्मा मंदिर के पुजारी लक्ष्मी नारायण ने उन्हें मंदिर के दर्शन कराए। पुष्कर के बाद वे अजमेर के लिए रवाना हो गए।

भागवत नागौर से पुष्कर पहुंचे थे। यहां उनकी संघ पदाधिकारियों ने अगवानी की तथा भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। उनके पुष्कर आने की सूचना पर संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, पुष्कर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक समेत संघ पदाधिकारी पहले ही पहुंच गए। भागवत की मौजदूगी तक समूचे पुष्कर क्षेत्र में कडी सुरक्षा व्यवस्था रही।

पुष्कर के बाद वह अजमेर शहर पहुंचे भागवत ने कुछ देर के लिए संघ के क्षेत्रीय कार्यवाहक हनुमान सिंह के निवास पर विश्राम किया और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बाद में वह किशनगढ़ के लिए रवाना हो गए।

भागवत रात्रि विश्राम किशनगढ में करेंगे और कल सुबह नौ बजे सलेमाबाद में श्रीजी महाराज श्यामशरण देवाचार्य के साथ मुलाकात कर देश के वर्तमान हालातों में सनातनी संस्कृति को सुरक्षित रखने की दिशा में चर्चा करेंगे।