Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rss chief mohan bhagwat Release three books during nagaur tour-RSS सरसंघचालक डॉ़. मोहन भागवत ने किया पुस्तकों का विमोचन - Sabguru News
होम Headlines RSS सरसंघचालक डॉ़. मोहन भागवत ने किया पुस्तकों का विमोचन

RSS सरसंघचालक डॉ़. मोहन भागवत ने किया पुस्तकों का विमोचन

0
RSS सरसंघचालक डॉ़. मोहन भागवत ने किया पुस्तकों का विमोचन
rss chief mohan bhagwat Release three books during nagaur tour

जयपुर/नागौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ़. मोहनराव भागवत ने नागौर में बुधवार को राष्ट्रीय साहित्य पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. भगवती प्रसाद भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर प्रचार प्रमुख विवेक कुमार ने बताया कि तीनों पुस्तकों का एक सेट बनाया गया है। जो 30 सितम्बर को प्रचार की विभाग की योजना से पूरे जयपुर प्रांत में विक्रय किया जाएगा। तीनों पुस्तकों की कीमत मात्र पचास रूपए रखी गई है। उन्होंने बताया कि जयपुर में भी यह पुस्तकें विभिन्न स्थानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

rss chief mohan bhagwat Release three books during nagaur tour
rss chief mohan bhagwat Release three books during nagaur tour

पहली पुस्तक ‘गाथा गोरा बादल की’ में दोनों वीरों की वीरता की कहानी है। उन्होंने कैसे रानी पद्मिनी का सहयोग कर अपनी वीरता का परिचय दिया। यह पुस्तक बच्चों के लिए चित्र कथा कॉमिक्स के रूप में उपलब्ध होगी। दूसरी पुस्तक ‘कौन हैं अर्बन नक्सल’ इसमें अर्बन नक्सलियों की सच्चाई उजागर की गई है।

पुस्तक में यह भी बताया गया है कि कैसे यह देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पाठक इस पुस्तक को पढ़कर अर्बन नक्सल की सच्चाई समझ पाएंगे। तीसरी पुस्तक ‘डॉ. हेडगेवार, संघ और स्वतंत्रता संग्राम’ है। पुस्तक में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वतंत्रता आंदोलन में किस तरह अपनी भूमिका निभाई थी।

तीनों पुस्तकें राष्ट्रीय विचारों से ओतप्रोत है। देश के इतिहास और वर्तमान को समझने के लिए एवं भविष्य का भारत कैसा हो। इसकी संकल्पना तीनों पुस्तकों में दी गई है। इससे पढ़कर पाठक के विचार और पुष्ट होंगे।

RSS chief मोहन भागवत ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में किए दर्शन