Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
RSS does not power politics : Vasudev Devnani-RSS कभी सत्ता की राजनीति नहीं करता : वासुदेव देवनानी - Sabguru News
होम Headlines RSS कभी सत्ता की राजनीति नहीं करता : वासुदेव देवनानी

RSS कभी सत्ता की राजनीति नहीं करता : वासुदेव देवनानी

0
RSS कभी सत्ता की राजनीति नहीं करता : वासुदेव देवनानी

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मत्री वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खिलाफ अर्नगल बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संघ ने कभी भी सत्ता की राजनीति नहीं की है।

देवनानी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गहलोत बार बार संघ के लिए टिप्पणी करते हैं लेकिन संघ एक सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विचारों का संगठन है। उन्होंने कहा कि संघ दलगत राजनीति से उपर उठकर आम जनमानस के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि गहलोत को न जाने संघ से क्यों ड़र लगता है, वह बार बार संघ के खिलाफ बोलते रहते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी सत्ता के बिना नहीं रह सकती है, इसलिए वह पांच वर्ष से सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 वर्ष पर शासन किया जिसका हिसाब दिया नहीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पांच वर्ष का हिसाब मांग रही है।

देवनानी ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी के सत्ता संभालने से पूर्व देश में भ्रष्टाचार एवं महंगाई दो बहुत बड़े मुद्दे थे लेकिन इस चुनाव में महंगाई कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सभी 25 सीटें भाजपा जीतने वाली है तथा जोधपुर में मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत भी हारने वाला है। उन्होंने कहा कि आगामी 23 मई को परिणाम आने के बाद राजस्थान की राजनीति में भारी उथल पुथल होने वाला है। कांग्रेस के पर्याप्त मात्रा में विधायक भाजपा के संपर्क में है और वह 23 मई की प्रतिक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में साढे चार माह के कांग्रेस शासन में कानून एवं व्यवस्था चरमरा गई है। राज्य सरकार के इस अल्प कार्यकाल में महिलाओं पर 47 प्रतिशत अत्याचार बढे हैं।