Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rss gen secy bhaiyyaji joshi describes bjp's win as victory of national forces-भाजपा की जीत को RSS ने बताया राष्ट्रीय शक्तियों की विजय - Sabguru News
होम Delhi भाजपा की जीत को RSS ने बताया राष्ट्रीय शक्तियों की विजय

भाजपा की जीत को RSS ने बताया राष्ट्रीय शक्तियों की विजय

0
भाजपा की जीत को RSS ने बताया राष्ट्रीय शक्तियों की विजय

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सत्रहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत को राष्ट्रीय शक्तियों की विजय करार दिया है।

संघ के सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने बृहस्पतिवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एक बार पुनः स्थिर सरकार देश को मिली है । यह करोडों भारतीयों का भाग्य है। यह राष्ट्रीय शक्तियों की विजय है।

उन्होेंने कहा कि लोकतंत्र की इस विजय की यात्रा में जिन जिनका योगदान रहा उन सभी का अभिनंदन। लोकतंत्र का आदर्श विश्व के सम्मुख एक बार पुनः प्रस्तुत हुआ है।

जोशी ने कहा कि हम विश्वास व्यक्त करते हैं कि नूतन सरकार जन सामान्यों की भाव – भावनाओं के साथ ही इच्छा-आकांक्षाओं को भी पूर्ण करने में सफल सिद्ध होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के साथ ही समस्त कटुतायें समाप्त हों और विनम्रता के साथ व्यक्त जन भावनाओं का स्वागत हो।

लोकसभा के चुनाव मतगणना के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अपने दम 300 सीटों पर काबिज हो रही है।