Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी ने अमृताबाई बलिदान स्थल के दर्शन किए - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी ने अमृताबाई बलिदान स्थल के दर्शन किए

संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी ने अमृताबाई बलिदान स्थल के दर्शन किए

0
संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी ने अमृताबाई बलिदान स्थल के दर्शन किए

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी ने बुधवार को खेजड़ली में अमृतादेवी बलिदान स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित कर खेजड़ी वृक्ष के दर्शन किए।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की इस महान घटना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इससे पहले खेज़ड़ली पहुंचने पर सरपंच हापूराम विशनोई ने सोनी का सांफा बांधकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम भी उपस्थित थे। सुरेश सोनी भुवाल माता मंदिर परिसर में चल रहे संघचालक शिविर में आए हुए है। वहां उन्होंने जम्भेश्वर मंदिर के दर्शन भी किए।