Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Russia Successfully Launches Manned Spacecraft for space station-रूस ने किया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण - Sabguru News
होम World Europe/America रूस ने किया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण

रूस ने किया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण

0
रूस ने किया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण
Russia Successfully Launches Manned Spacecraft for space station
Russia Successfully Launches Manned Spacecraft for space station

मॉस्को। रूस के सोयुज एमएस-12 अंतरिक्ष यान ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गुरुवार रात अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी और निर्धारित कक्षा में पहुंच गया।

रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉस्मोस ने बताया कि सोयुज-एफजी रॉकेट ने कजाखस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से स्थानीय समयानुसार रात 10:14 बजे उड़ान भरी। इसके नौ मिनट बाद अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण यान के तीसरे चरण से अलग हो गया और उसने रूसी मिशन नियंत्रण केंद्र के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आईएसएस के लिए अपनी उड़ान जारी रखी।

सोयुज एमएस-12 में रॉसकॉस्मोस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओवशिनिन, नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और क्रिस्टीना कोच सवार हैं। यह यान शुक्रवार को मॉस्को के समयानुसार तड़के 04:01 बजे आईएसएस पहुंच गया। ये अंतरिक्ष यात्री 6.5 महीने आईएसएस में ही रहने वाले हैं।