Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पीड़ित मानव की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभाए : गावड़िया - Sabguru News
होम Latest news पीड़ित मानव की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभाए : गावड़िया

पीड़ित मानव की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभाए : गावड़िया

0
पीड़ित मानव की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभाए : गावड़िया

पीह/नागौर। विधायक रामनिवास गावड़िया ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा के लिए समाजसेवी संस्थाओं को अहम भूमिका निभानी चाहिए।

विधायक गावड़िया शुक्रवार को पीह में यूनाइटेड जाट महासभा द्वारा कड़ाके की ठंड में राहत देने के लिए ग्रामीणों को कंबल वितरित करते समय औपचारिक बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

विधायक गावरिया ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लाखों लोगों की आजीविका/खरीद की क्षमता प्रभावित हुई है। सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, रजाई, सूखा राशन आदि बांटकर उनकी मदद करनी चाहिये।

कार्यक्रम के आयोजक ओम प्रकाश कासनिया ने बताया कि यूनाइटेड जाट महासभा द्वारा अमर शहीद पांचू राम को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिसमें यूनाइटेड जाट महासभा परबतसर उपशाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर निर्धन असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। समारोह में जयदीप कासनिया फाउंडेशन का शुभारंभ भी किया गया!

इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि लोकेश चारण ने शहीदों को नमन कविता प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।कार्यक्रम में प्रधान परबतसर मीरा देवी, हनुमान राम कासनिया प्रधान लाडनूं, मदन राम गोरा प्रधान रियां बड़ी, रामचंद्र थाकण प्रधान सिलोरा, यूनाइटेड जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, अमरचंद जाजड़ा सरपंच संघ अध्यक्ष परबतसर, शिव देशवाल, चेतन दान चारण, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह के प्रारंभ यूनाइटेड जाट महासभा के अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी ने संगठन की गतिविधियों एवं कार्य प्रणाली के बारे में बताया तथा सभी अतिथियों का साफा शॉल वं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अंत में अमरचंद जाजरा में आभार व्यक्त किया।