Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sachin Pilot letest attack cm Vasundhara Raje - राजे की कार्यप्रणाली से जनता भाजपा से विमुख -पायलट - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur राजे की कार्यप्रणाली से जनता भाजपा से विमुख -पायलट

राजे की कार्यप्रणाली से जनता भाजपा से विमुख -पायलट

0
राजे की कार्यप्रणाली से जनता भाजपा से विमुख -पायलट
Sachin Pilot letest attack cm Vasundhara Raje
Sachin Pilot letest attack cm Vasundhara Raje
Sachin Pilot letest attack cm Vasundhara Raje

उदयपुरराजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कार्यप्रणाली से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में ही असंतोष है और यहीं कारण है कि जनता इससे विमुख हो रही हैं।

पायलट ने आज यहां डबोक हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं श्रीमती राजे अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे है जिससे भाजपा की अंदरूनी खींचतान स्पष्ट दिखाई पडती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंतसिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह द्वारा पचपदरा में की गई स्वाभिमान रैली इसी का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में चाहे क्षत्रिय समाज हो, किसान हो या फिर नौजवान हो इन सब की पगड़ी उछालने का काम राज्य की मुख्यमंत्री ने किया हैं तथा समय आने पर सभी वर्ग इसका बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ने वालो की सूची लम्बी होती जा रही हैं। पायलट ने कहा कि गत दिनों सागवाड़ा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सफल रैली से कार्यकर्ताओं कें जबरदस्त उत्साह हैं। सभी लोग अब समझ चुके हैं कि 36 कौम की पार्टी कांग्रेस ही अब राज्य में बेहतर विकल्प हैं।