Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से सचिन पायलट की मुलाकात - Sabguru News
होम Breaking राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से सचिन पायलट की मुलाकात

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से सचिन पायलट की मुलाकात

0
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से सचिन पायलट की मुलाकात

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर उनसे विचार-विमर्श किया।

पायलट की गांधी तथा वाड्रा से एक सप्ताह के दौरान यह दूसरी मुलाकात है। कांग्रेस नेतृत्व के साथ पायलट की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझने के तत्काल बाद पायलट ने गांधी से मुलाकात की थी।

पार्टी नेतृत्व राजस्थान में भी गहलोत तथा पायलट के बीच चल रही तनातनी को खत्म करने की कोशिश में है। पायलट तथा गहलोत के बीच राजस्थान में सरकार के गठन के समय से ही विवाद है और अब नेतृत्व दोनों नेताओं के बीच विवाद खत्म कर तालमेल बनाने के लिए हर संभव पहल कर रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लम्बे समय से चल रहे विवाद का पटाक्षेप करते हुए चार दिन पहले ही वहां चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य की बागडोर सौंपी है। इसके एक दिन बाद ही पायलट ने गांधी से यहां उनके आवास पर उनसे मुलाकात की और आज वह दूसरी बार उनसे मिले हैं।