

सतना । मध्यप्रदेश के जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में एक अाश्रम में ठहरी एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में आज एक साधू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी साधू रामेश्वर दास को गिरफ्तार किया गया है। साधू पर आरोप है कि उनसे टीकमगढ जिले से अपने पति और बच्चों के साथ आई एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने कल इसकी शिकायत नयागांव थाने में की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।