Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
sadhvi pragya thakur to contest against digvijay singh from bhopal-भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को उतारा - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को उतारा

भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को उतारा

0
भोपाल से दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को उतारा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट पर लंबी प्रतीक्षा के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा। इसके अलावा विदिशा से रमाकांत भार्गव, गुना-शिवपुरी से केपी यादव और सागर से राजबहादुर सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है।

विदिशा से भार्गव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल से होगा। सागर संसदीय सीट पर श्री सिंह के मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर हैं, वहीं गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर श्री यादव को कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया से चुनौती मिलेगी।

पार्टी की ओर से जारी आज की इस सूची में भी इंदौर सीट को होल्ड कर रखा गया है। इसके साथ ही इंदौर प्रदेश की एकमात्र वह सीट रह गई है, जिस पर भाजपा ने अपना दावेदार नहीं घोषित किया है। कांग्रेस ने यहां से पंकज संघवी को मैदान में उतारा है। इंदौर से वर्तमान सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। इसके चलते भाजपा को यहां से किसी नए चेहरे की तलाश है।

मध्यप्रदेश में कुल चार चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 6 लोकसभा क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, मण्डला और छिंदवाड़ा में 29 अप्रेल को मतदान होगा। पांचवे चरण में सात लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, खजुराहो, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में छह मई को मतदान होना है।

छठवें चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में 12 मई मतदान तिथि है। सातवें और अंतिम चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, मंदसौर, रतलाम, खरगोन और खंडवा में 19 मई को मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।