Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रेगनेंट महिला की दहेज के लिए की हत्या,पति,सास-ससुर अरेस्ट
होम Headlines प्रेगनेंट महिला की दहेज के लिए की हत्या,पति,सास-ससुर अरेस्ट

प्रेगनेंट महिला की दहेज के लिए की हत्या,पति,सास-ससुर अरेस्ट

0
प्रेगनेंट महिला की दहेज के लिए की हत्या,पति,सास-ससुर अरेस्ट
Saharanpur : Pregnant woman murdered for dowry, husband, an in-laws
Saharanpur : Pregnant woman murdered for dowry, husband,  an in-laws
Saharanpur : Pregnant woman murdered for dowry, husband, an in-laws

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के फतेहपुर क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक गर्भवती महिला की दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या कर दी गई और पुलिस ने मृतका के पति एवं सास-ससुर को गिरफ्तार किया है।

फतेहपुर थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शबनम (22) की उसके पति परवेज, ससुर निसार, सास मतीना और देवर सावेज ने दहेज की मांग पूरी नही होने पर गला घोंटकर गुरुवार को हत्या कर दी थी। मृतका के भाई मोहसिन पुत्र असलम की रिपोर्ट पर पुलिस ने शबनम के पति, सास, ससुर को शुक्रवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा देवर फरार है।

उन्होंने बताया कि बिहारीगढ क्षेत्र के गांव कुलडी खेड़ा निवासी शबनम की शादी पांच नवंबर 2017 को गांव कमालपुर में परवेज पुत्र निसार के साथ हुई थी। ससुराल वाले नकद 50 हजार और बाइक की मांग कर रहे थे। इस मामले की जांच एसडीएम बेहट वैभव शर्मा और सीओ पुलिस बी बी सिंह ने भी की।

उन्होंने बताया कि शबनम गर्भवती होने के बावजूद उसको ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा, जिस कारण वह कई बार ससुराल वालों से डरकर अपने मायके गई। आखिरी बार ससुराल लौटने के एक दिन बाद ही उसकी हत्या हो गई।