Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सहारनपुर में किशोरी को गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या - Sabguru News
होम India City News सहारनपुर में किशोरी को गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

सहारनपुर में किशोरी को गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

0
सहारनपुर में किशोरी को गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गंगोह इलाके एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गंगोह थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने आज बताया कि गंगोह इलाके के सांगाठेड़ा गांव में कल रात 23 वर्षीय रजत कुमार रोहेला 16 वर्षीय किशोरी के एक घर गया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया और करीब तीन घंटे बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घायल किशोरी का पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। उसका आपरेशन कर दिया गया लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घायल किशोरी के पिता की दुकान में रजत हलवाई की दुकान चलाता था जबकि वहीं किशोरी के पिता की किराना की दुकान है।

कल आधी रात के करीब रजत किसी तरह से उसके मकान में घुसा और किशोरी को अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगा। किशोरी और साथ सो रही बड़ी बहन ने रजत के इस व्यवहार का विरोध किया। जिससे नाराज होकर उसने तमंचे से किशोरी को गोली मार दी। गोली चलने की घटना से आस पड़ौस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सोलंकी ने बताया कि किशोरी को रात में ही चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया था जबकि सुबह होने पर रजत का शव सांगाठेड़ा रामपुर मार्ग पर खेत में नलकूप पर पड़ा मिला। उसकी गर्दन में गोली लगी हुई थी और शव के पास ही तमंचा और कारतूस पड़े मिले।

मृतक के पिता बृजपाल ने किशोरी के परिजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया और इस संबंध में एक तहरीर गंगोह कोतवाली में दी है। बृजपाल का कहना था कि कोई उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था।

दूसरी ओर घायल किशोरी के पिता ने रजत के खिलाफ दी तहरीर में कहा है कि उसने उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

इस बीच पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह एक तरफा प्यार का मामला लगता है। जिसमें संदिग्ध युवक ने जहां एक किशोरी की जान लेने की कोशिश की और निराशा में आत्महत्या कर ली।