

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार रानी चटर्जी आने वाली फिल्म ‘सखी के बियाह’ को खास फिल्म मानती है। रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सखी के बियाह के प्रमोशन में व्यस्त है। यह फिल्म चार मई को बिहार और झारखंड में प्रदर्शित होगी।
रानी चटर्जी ने कहा कि लड़कियों को जितनी एक्साइटमेंट अपनी शादी को लेकर होती है, उससे कहीं ज्यादा मजा उन्हें अपनी सखी की शादी में आता है। कुछ इसी थीम के साथ भोजपुरी फिल्म ‘सखी के बियाह’ का निर्माण किया गया है। गाने भी काफी अच्छे हैं। उम्मीद करती हूं कि लोगों को‘सखी के बियाह’ पसंद आएगी। यह मेरी अभी तक की सभी फिल्मों से खास है।
फिल्म के निर्माता पवन कुमार महतो ने कहा कि फिल्म का निर्माण महिला दर्शकों को ध्यान में रखकर किया गया है। आज भोजपुरी में आ रही सभी फिल्में पुरूष प्रधान होती हैं, जिनमें महिलाओं का एपीयरेंस कमजोर होता है लेकिन इस फिल्म में ऐसा नहीं होगा। फिल्म की कहानी महिला दर्शकों को काफी आकर्षित करेगी।
फिल्म के सभी किरदार काफी अहम है। इसका कंसेप्ट एकदम नया और अलग है। फिल्म का निर्माण उन्नत तकनीक और इन्नोवेटिव आइडिया के मदद से की गई है। फिल्म में रानी चटर्जी के अलावा सुनील सागर की भी अहम भूमिका है। सीमा सिंह ने फिल्म में आइटम नंबर किया है।