Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सलेमाबाद का नाम बदला, अब ‘श्रीनिम्बार्क तीर्थ’ से पहचान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सलेमाबाद का नाम बदला, अब ‘श्रीनिम्बार्क तीर्थ’ से पहचान

सलेमाबाद का नाम बदला, अब ‘श्रीनिम्बार्क तीर्थ’ से पहचान

0
सलेमाबाद का नाम बदला, अब ‘श्रीनिम्बार्क तीर्थ’ से पहचान

अजमेर। राजस्थान में राज्य सरकार ने अजमेर जिले के किशनगढ़ तहसील के राजस्व ग्राम सलेमाबाद का नाम परिवर्तित करके ‘श्रीनिम्बार्क तीर्थ’ कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि संयुक्त शासन सचिव (राजस्व ग्रुप एक) राकेश शर्मा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। भविष्य में सलेमाबाद, श्रीनिम्बार्क तीर्थ के नाम से जाना जाएगा।

शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद आधिकारिक रूप से 22 जुलाई के बाद राजस्व ग्राम सलेमाबाद का नाम परिवर्तित करके श्रीनिम्बार्क तीर्थ किया किया है। आदेश में जिला कलेक्टर अजमेर को रेकार्ड में भूअभिलेख तथा राजस्व सम्बंधित परिवर्तन के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सलेमाबाद पर श्रीजी महाराज की पीठ है और यह बहुत ही आस्था एवं श्रद्धा का केन्द्र है। श्रद्धालुओं में इसकी पहचान निम्बार्क तीर्थ के नाम से ही है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सलेमाबाद दौरे के दौरान उक्त आशय की घोषणा की थी।