![सलमान और रणवीर की होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर सलमान और रणवीर की होगी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/02/Salman-and-Ranveer-will-hit-the-box-office.jpg)
![Salman and Ranveer will hit the box office](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/02/Salman-and-Ranveer-will-hit-the-box-office.jpg)
सबगुरू न्यूज़, मुंबई : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है। सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3, 28 दिसंबर 2018 रिलीज हो सकती है। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा भी प्रदर्शित होने वाली है। रणवीर सिंह के सिंबा पोस्टर को देखने के बाद लोगों ने उनके किरदार को दबंग और सिंघम का कॉकटेल बताया था। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दो दबंग भिड़ेंगे।
वहीं दिसंबर में शाहरूख खान की ज़ीरो रिलीज़ होने वाली है जो क्रिसमस वीकेंड पर 22 दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी। पहले रोहित शेट्टी – करण जौहर की सिंबा भी इसी तारीख को आनी थी लेकिन रणवीर सिंह – शाहरूख खान क्लैश बचा लिया गया। अब चर्चा है कि दबंग 3 के लिए भी सलमान को क्रिसमस वीकेंड चाहिए था लेकिन वो शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो से क्लैश नहीं करना चाहते थे इसलिए सलमान खान ने 28 तारीख चुनी।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो