Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुपरस्टार सलमान का बॉलीवुड से जेल तक का सफरनामा
होम Entertainment Bollywood सुपरस्टार सलमान का बॉलीवुड से जेल तक का सफरनामा

सुपरस्टार सलमान का बॉलीवुड से जेल तक का सफरनामा

0
सुपरस्टार सलमान का बॉलीवुड से जेल तक का सफरनामा

मुंबई। आखिरकार दो दशक यानी करीब 20 साल तक कानूनी दांवपेंच में उलझे रहे बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में सुपरस्टार सलमान खान को सजा हो गई। उन्हें जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।

बॉलीवुड कलाकार सलमान खान का नाम उन गिने-चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने करीब तीन दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में एक ख़ास मुकाम बना रखा है।

27 दिसंबर 1965 में मुंबई में जन्मे सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है और उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने पटकथा और संवाद लेखक हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण सलमान खान की रूचि भी फिल्मों की ओर हो गई और वह अभिनेता बनने का ख्वाब देखने लगे।

सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में प्रदर्शित फिल्म बीबी हो तो ऐसी से की। इस फिल्म में सलमान खान की छोटी सी भूमिका निभाई थी। वर्ष 1989 में सलमान खान को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में काम करने का अवसर मिला। प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिये सलमान खान को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू अभिनेता का भी पुरस्कार मिला। ‘मैंने प्यार किया’ की सफलता के बाद सलमान खान दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक सफल हो गए।

वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म सनम बेवफा सलमान खान के करियर की अहम फिल्मों में शुमार की जाती है। इसी वर्ष सलमान खान की फिल्म साजन प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म में सलमान खान ने रोमांटिक अभिनय करने के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म अंदाज अपना-अपना में सलमान खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन सलमान खान ने आमिर खान के साथ मिलकर अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वर्ष 1994 में ही सलमान खान को एक बार फिर से राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में काम करने का अवसर मिला। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उनकी माधुरी दीक्षित के साथ जोड़ी एक बार फिर काफी पसंद की गई। फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये और ऑल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गई।

वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुड़वा में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1998 में सलमान खान ने अपने भाई सोहैल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में काम किया। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काजोल थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ सलमान खान के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गई। अजय देवगन जैसे संजीदा अभिनेता की उपस्थिति में भी सलमान खान के अभिनय को दर्शकों ने जमकर सराहा।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म तेरे नाम सलमान सलमान खान के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में सलमान खान ने रोमांटिक अभिनय करने के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसी वर्ष सलमान खान को अमिताभ बच्चन के साथ बागबान में काम करने का अवसर मिला। छोटी सी भूमिका में भी सलमान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहे।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ में सलमान खान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गई। इसके बाद सलमान खान ने वर्ष 2005 में ही प्रदर्शित फिल्म नो इंट्री और वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म पार्टनर के जरिये अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का नजारा दर्शकों के सामने पेश किया।

वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुड़वा में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1998 में सलमान खान ने अपने भाई सोहैल खान के निर्देशन में बनी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में काम किया। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काजोल थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ सलमान खान के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गई। अजय देवगन जैसे संजीदा अभिनेता की उपस्थिति में भी सलमान खान के अभिनय को दर्शकों ने जमकर सराहा।

वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म तेरे नाम सलमान सलमान खान के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सलमान खान ने रोमांटिक अभिनय करने के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसी वर्ष सलमान खान को अमिताभ बच्चन के साथ बागबान में काम करने का अवसर मिला। छोटी सी भूमिका में भी सलमान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने में सफल रहे।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ में सलमान खान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ काफी पसंद की गई। इसके बाद सलमान खान ने वर्ष 2005 में ही प्रदर्शित फिल्म नो इंट्री और वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म पार्टनर के जरिए अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का नजारा दर्शकों के सामने पेश किया।

वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म वांटेड सलमान खान के करियर के लिये अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आयी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने माचोहीरो की भूमिका निभायी। सलमान के इस अंदाज को दर्शकों ने सर-आंखों पर लिया। वांटेड टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2010 में सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान की फिल्म ‘दबंग’ में काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान ने एक बार फिर से अपनी माचोमैन की छवि को दर्शकों के बीच पेश किया। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई की।

वर्ष 2011 एक बार फिर से सलमान खान के करियर के लिए उपलब्धियों भरा साल साबित हुआ। इस वर्ष सलमान खान की रेड्डी और बाडीगार्ड जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। वर्ष 2012 में सलमान
खान की ‘एक था टाइगर’ और ‘दबंग 2’ जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

सलमान खान की वर्ष 2014 में ‘जय हो’ और ‘किक’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। ‘किक’ ने टिकट खिड़की पर 233 करोड़ रुपए की कमाई की। सलमान खान की वर्ष 2015 में ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ ने 320 करोड़ की कमाई की है। ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभाई है। फिल्म ने 207 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

वर्ष 2016 में सलमान की फिल्म सुल्तान प्रदर्शित हुयी है। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की है। सलमान खान की वर्ष 2017 में ‘ट्यूबलाइट’ और फिल्म ‘टाइगर जिंदा’ है प्रदर्शित हुई है। ‘टाइगर जिंदा है’ सलमान खान के करियर की अब तक सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 340 करोड़ की कमाई की है।

सलमान खान ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 90 फिल्मों में काम किया है। सलमान खान के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ अन्य हैं पत्थर के फूल, दिल तेरा आशिक, करण अर्जुन, खामोशी, जीत, जब प्यार किसी से होता है, बंधन, बीबी नंबर वन, हम साथ साथ है, गर्व, मुझसे शादी करोगी, युवराज, वीर आदि। सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘रेस 3’ में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह भारत, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी काम शुरू करने वाले थे।

वीडियो – टाइगर को पांच साल की सजा, बॉलीवुड के करोडों रुपए फंसे

आसाराम बापू वाली जोधपुर जेल में रात काटेंगे सलमान खान

बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार केस : फैसला आने में लगे दो दशक

काला हिरन शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की जेल