Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Salman khan bungalow caretaker held in 29 year old robbery case - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, पुलिस के हाथ लगा 29 साल से फरार अपराधी

सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, पुलिस के हाथ लगा 29 साल से फरार अपराधी

0
सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, पुलिस के हाथ लगा 29 साल से फरार अपराधी
salman khan-bungalow-caretaker-held-in-29-year-old-robbery-case
salman khan-bungalow-caretaker-held-in-29-year-old-robbery-case
salman khan-bungalow-caretaker-held-in-29-year-old-robbery-case

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। अब हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान के घर छापा मार कर सनसनीखेज फैसला दी। पुलिस ने सलामन के घर से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जी हाँ, सलमान के बंगले की पिछले 20 साल से देखरेख कर रहा ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अपराधी है। पुलिस को पिछले 29 साल से उसकी तलाश कर रही थी।

खबर के अनुसार, सलमान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्तार इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। इस शख्स पर चोरी और मारपीट के मामला दर्ज था। वह इस मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था।

62 साल के इस शख्स के बारे में एक गुप्तचर से जानकारी मिली। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर से सूचना मिलने पर पूरी योजना बनाकर सलमान खान के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस को वहां देख अपराधी फिर फरार होने की कोशिश करने लगा लेकिन उस वक्त बंगले को चारों तरफ से घेर लिया था।