Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Salman khan is angry on ranbir kapoor because this reason - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood रणबीर कपूर से फिर नाराज हुए सलमान खान, जानिए वजह

रणबीर कपूर से फिर नाराज हुए सलमान खान, जानिए वजह

0
रणबीर कपूर से फिर नाराज हुए सलमान खान, जानिए वजह
Salman khan is angry on ranbir kapoor because this reason
Salman khan is angry on ranbir kapoor because this reason
Salman khan is angry on ranbir kapoor because this reason

बॉलीवुड में सलमान खान किसी न किसी अभिनेता से पन्गा लेते ही रहते है। एक बार फिर सलमान खान को रणबीर कपूर से परेशानी होने लगी है। जी हाँ, सलमान ने रणबीर की फिल्म के नाम को लेकर आपत्ति जताई है। दरअसल, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा, रणबीर कपूर को लेकर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम उन्होंने डेविल रखा है।

वहीं दूसरी ओर, सलमान खान ने एक ट्वीट कर अपने फैंस को यह इशारा किया था कि वे फिम किक 2, जल्द ही लेकर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि वे किक 2 पर काम करने वाले है। बताया जा रहा है कि फिल्म किक 2 में सलमान का नाम देवीलाल यानी डेविल होगा।

डेक्कन क्रॉनिकल की सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सलमान खान ने संदीप वांगा की फिल्म डेविल के नाम पर आपत्ति जताई है। सलमान को यह नाम रास नहीं आया और रणबीर कपूर की कास्टिंग पर भी सवाल खड़े किये हैं।

अगर दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करे तो अपने-अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त है। सलमान की फिल्म दबंग 3, दिसंबर 20 को रिलीज होने वाली है। वहीं, रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में काफी व्यस्त हैं। इसमें, आलिया भट्ट इनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।