Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सलमान खान को सर्वश्रेष्ठ इंसान मानते हैं वरुण धवन
होम Entertainment Bollywood सलमान खान को सर्वश्रेष्ठ इंसान मानते हैं वरुण धवन

सलमान खान को सर्वश्रेष्ठ इंसान मानते हैं वरुण धवन

0
सलमान खान को सर्वश्रेष्ठ इंसान मानते हैं वरुण धवन
Salman Khan is the best, most helpful human being : Varun Dhawan
Salman Khan is the best, most helpful human being : Varun Dhawan
Salman Khan is the best, most helpful human being : Varun Dhawan

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन दबंग स्टार सलमान खान को सर्वश्रेष्ठ इंसान मानते हैं। सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वा’ के रिमेक में मुख्य किरदार निभाने वाले वरुण धवन का कहना है कि सलमान खान सर्वश्रेष्ठ हैं और सबसे ज्यादा मददगार इंसान हैं।

वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘अक्टूबर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 13 अप्रेल को रिलीज़ होने वाली है। वरुण अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक शख्स ने उन्हें सलमान के बारे में बताने को कहा। वरुण ने कहा कि भाई (सलमान) सर्वश्रेष्ठ हैं और सबसे ज्यादा मददगार इंसान हैं।

वरुण ने कहा कि मैं खुद को सीमित नहीं रखना चाहता और वह भी सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग सोचते हैं कि मैं केवल एक तरह की ही फिल्में कर सकता हूं।

वरुण शूजित सरकार द्वारा निर्देशित ‘अक्टूबर’ की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के ज़रिए एक्ट्रेस बनिता संधू अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। फिल्म में वरुण एक प्यारे और शरारती लड़के की भूमिका में हैं, जो आतिथ्य उद्योग में शामिल होने की कोशिश करता है। फिल्म में वह होटल प्रबंधन छात्र की भूमिका में नजर आएंगे।