Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Salman khan madhuri dixit dance in Bigg Boss 13 house, watch video - Sabguru News
होम Entertainment Bigg Boss 13 के घर में माधुरी और सलमान ने किया डांस, देखें वीडियो

Bigg Boss 13 के घर में माधुरी और सलमान ने किया डांस, देखें वीडियो

0
Bigg Boss 13 के घर में माधुरी और सलमान ने किया डांस, देखें वीडियो
salman khan madhuri dixit dance in Bigg Boss 13 house, watch video
salman khan madhuri dixit dance in Bigg Boss 13 house, watch video
salman khan madhuri dixit dance in Bigg Boss 13 house, watch video

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)’ 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार बिग बॉस के घर को नया लुक दिया गया है। ऐसे में शो की पहली झलक भी सामने आई है। जी हाँ, बिग बॉस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शो को होस्ट कर रहे सलमान खान माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ डांस करते नजर आ रहे है।

दरअसल, माधुरी सलमान के साथ ‘बिग बॉस 13’ का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस दौरान घर में उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’ वाले प्रेम और निशा के अंदाज में एक-दूसरे के साथ रोमांस किया।

बता दें, बिग बॉस के घर में माधुरी और सलमान ने फिल्म साजन के गाने ‘देखा है पहली बार’ पर डांस किया। इसके बाद दोनों ने फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से’ पर भी डांस किया। जानकारी में बता दें कि ‘बिग बॉस’ का 13वां सीजन 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, ये शो हमेशा की तरह 15 हफ्ते यानी 3 महीने चलेगा। इसका ग्रैंड फिनाले 4 जनवरी 2020 को होगा।