![सलमान खान रेसलर गामा पहलवान पर शो लायेंगे सलमान खान रेसलर गामा पहलवान पर शो लायेंगे](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/02/salman-gama.jpg)
![Salman Khan will bring show at Wrestler Gamma](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2019/02/salman-gama.jpg)
मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान रेसलर गामा पहलवान पर शो ला सकते हैं। सलमान ने बिग बॉस समेत कई रियलिटी शो को होस्ट किया है।
सलमान जल्द ही एक शो लाने की तैयारी में हैं। यह शो मशहूर रेसलर ‘गामा पहलवान’ के जीवन पर आधारित होगा। इस शो में सोहेल खान और उनके दोस्त मोहम्मद नजीम एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पुनीत इस्सर इस सीरियल को डायरेक्ट करने वाले हैं।
सलमान ‘गामा पहलवान’ पर फिल्म बनाना चाह रहे थे लेकिन किन्हीं वजहों के चलते वे अब इस पर आधारित एक शो बना रहे हैं। योजना अनुसार इस शो की शूटिंग अप्रैल में लंदन और पंजाब में होगी। सलमान इस वक्त अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे।
गामा पहलवान अपने जमाने के सबसे बेहतरीन रेसलर थे। गामा पहलवान कभी हारते नहीं थे। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के वक्त उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ा और लाहौर में 23 मई, 1960 को उनका देहांत हो गया।