Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
samajwadi party announces candidates in UP, Mulayam Singh to fight from Mainpuri and Dimple Yadav from Kannauj-मुलायम सिंह मैनपुरी और डिंपल कन्नौज से सपा प्रत्याशी - Sabguru News
होम Headlines मुलायम सिंह मैनपुरी और डिंपल कन्नौज से सपा प्रत्याशी

मुलायम सिंह मैनपुरी और डिंपल कन्नौज से सपा प्रत्याशी

0
मुलायम सिंह मैनपुरी और डिंपल कन्नौज से सपा प्रत्याशी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला दिवस के मौके पर पत्नी डिंपल यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हे एक बार फिर कन्नौज संसदीय क्षेत्र का टिकट थमाया है वहीं पिता एवं पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर लग रहे कयासों को विराम देते हुए मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाया है।

सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने गुरूवार सुबह छह सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जिसमे सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी का टिकट थमाया गया है जबकि शाम होते होते अखिलेश ने सांसद पत्नी डिंपल यादव समेत तीन महिला प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की।

डिंपल यादव के अलावा ऊषा वर्मा को हरदोई (सुरक्षित) और डा पूर्वी वर्मा को खीरी संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है। आजमगढ़ के सांसद मुलायम इस बार अपनी पुरानी सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

मुलायम सिंह यादव के अलावा धर्मेंद्र यादव को बदायूं, अक्षय यादव को फीरोजाबाद, कमलेश कठेरिया को इटावा (सुरक्षित), भाईलाल कोल को राबटर्सगंज (सुरक्षित), तथा शब्बीर वाल्मिकी को बहराइच (सुरक्षित) से प्रत्याशी बनाया गया है।