Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इंडोनेशिया के बाली में वेकेशन मना रही हैं अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood इंडोनेशिया के बाली में वेकेशन मना रही हैं अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु

इंडोनेशिया के बाली में वेकेशन मना रही हैं अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु

0
इंडोनेशिया के बाली में वेकेशन मना रही हैं अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु

मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में वेकेशन मना रही है।

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी बीमारी के चलते एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। इन दिनों वह बाली में वेकेशन मना रही हैं। सामंथा अपने वेकेशन के दौरान भी अपने फिटनेस रूटीन को बनाए रखने का प्रयास कर रही हैं। सामंथा ने वेकेशन के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ बाली में एक्रोबेटिक स्टंट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

सामंथा ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सामंथा ने अपनी बैलेंसिंग स्किल्स दिखाई है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस तरह हम पार्टी करते हैं।’ उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें वह शार्ट हेयर में दिखाई दे रही हैं।