

जम्मू | पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया , जिसकी पहचान देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा (35) के रूप में की गयी है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी।
उल्लेखनीय है कि गत 29 जुलाई के बाद से पाकिस्तान द्वारा किया गया यह छठां संघर्ष विराम उल्लंघन है।