Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सानिया मिर्जा ने पूछा, कोहली के '0' बनाने पर अनुष्का कैसे जिम्मेदार? - Sabguru News
होम Breaking सानिया मिर्जा ने पूछा, कोहली के ‘0’ बनाने पर अनुष्का कैसे जिम्मेदार?

सानिया मिर्जा ने पूछा, कोहली के ‘0’ बनाने पर अनुष्का कैसे जिम्मेदार?

0
सानिया मिर्जा ने पूछा, कोहली के ‘0’ बनाने पर अनुष्का कैसे जिम्मेदार?
sania mirza ask-why-anushka-sharma-is-blamed-if-virat kohli makes a zero
sania mirza ask-why-anushka-sharma-is-blamed-if-virat kohli makes a zero
sania mirza ask-why-anushka-sharma-is-blamed-if-virat kohli makes a zero

स्टार्स से कभी-कभी ऐसे सवाल कर लिए जाते है, जो सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा में आ जाते है। अब हाल ही में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने क्रिकेट दौरों पर क्रिकेटरों की पत्नियों और महिला मित्रों को विदेश साथ जाने की अनुमति नहीं देने की आलोचना करते हुए कहा कि यह रवैया उस मानसिकता से बना है, जिसमें महिलाओं को ताकत नहीं बल्कि ध्यानभंग करने वाली माना जाता है।

सानिया से जब भारतीय आर्थिक मंच पर जब वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम की हार के बारे में पूछा गया तो सानिया ने पूछा कि आखिर वह इसके लिए कैसे जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘जब विराट शून्य पर आउट होते हैं तो अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया जाता है, लेकिन इसका कहां से लेना देना है। इसका कोई मतलब नहीं बनता।’

उन्होंने कहा, मैंने देखा है कि पत्नियां या महिला मित्रों को दौरे पर जाने की अनुमति नहीं दी जाती, क्योंकि लड़कों का ध्यान भंग हो जाएगा।’ सानिया ने कहा, ‘इसका क्या मतलब है? महिलाएं ऐसा क्या करती हैं कि उससे पुरुषों का ध्यान इतना भंग हो जाता है?’ वहीं सानिया ने भारतीय आर्थिक मंच पर कहा कि लड़कियों को छोटी उम्र से ही खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।