Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sania mirza sister set to marry azharuddin's son in December 2019 - Sabguru News
होम Sports Cricket सानिया मिर्जा की बहन अनम दिसंबर में बनेगी दुल्हन, जानिए

सानिया मिर्जा की बहन अनम दिसंबर में बनेगी दुल्हन, जानिए

0
सानिया मिर्जा की बहन अनम दिसंबर में बनेगी दुल्हन, जानिए
ania-mirza-s-sister-set-to-marry-azharuddin-s-son -in December 2019
ania-mirza-s-sister-set-to-marry-azharuddin-s-son -in December 2019
ania-mirza-s-sister-set-to-marry-azharuddin-s-son -in December 2019

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी बहन अनम इन दिनों जमकर चर्चा में है। अनम मिर्जा जल्द ही दुल्हन बनने जा रही है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटे असद से निकाह करेगी।

सानिया मिर्जा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘हम पेरिस में अनम की बैचलरेट करके वापस लौटे हैं और हम सभी बहुत एक्साइटेड हैं।’ कुछ समय पहले अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके पीछे ‘Bride To Be’ (दुल्हन बनने वाली) लिखा था। इस तरह से सानिया के बाद अब उनकी बहन भी क्रिकेट फैमिली में शादी करके जाएंगी।

सानिया ने कहा, ‘वह एक सुंदर लड़के से शादी कर रही है, उसका नाम असद है और वह मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे हैं।’ दोनों की शादी इस साल दिसंबर में होगी। बता दें, अनम की पहली शादी साल 2016 में हैदराबाद के बिजनसमैन अकबर राशिद से हुई थी, शादी के दो साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अनम मिर्जा अकबर राशिद से तलाक ले चुकी हैं।