Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sanjay jaiswal blame cm kamalnath on Discrimination Politics - देश से माफी माँगे मुख्यमंत्री कमलनाथ: संजय जायसवाल - Sabguru News
होम Delhi देश से माफी माँगे मुख्यमंत्री कमलनाथ: संजय जायसवाल

देश से माफी माँगे मुख्यमंत्री कमलनाथ: संजय जायसवाल

0
देश से माफी माँगे मुख्यमंत्री कमलनाथ: संजय जायसवाल
Sanjay jaiswal blame cm kamalnath on Discrimination Politics
Sanjay jaiswal blame cm kamalnath on Discrimination Politics
Sanjay jaiswal blame cm kamalnath on Discrimination Politics

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय जायसवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुये आज कहा कि उन्हें देश से माफी माँगनी चाहिये।

जायसवाल ने लोकसभा में आज यह मसला उठाते हुये कहा “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। वह इस सदन के सदस्य भी हैं और हम सब “हम भारत की लोग…” की शपथ लेते हैं। लेकिन, नाथ कहते हैं कि वे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को मध्य प्रदेश में नौकरी नहीं देंगे।”

बिहार के पश्चिमी चंपारण से लोकसभा के सदस्य जायसवाल ने कहा कि कमलनाथ स्वयं उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैं और एक मायने में उन्होंने (मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे) ज्योतिरादित्य सिंधिया का हक मारा है। उन्होंने माँग की कि कमलनाथ को सदन में आकर देश से माफी माँगनी चाहिये तथा सदन को उनके भेदभावपूर्ण बयान की निंदा करनी चाहिये।