Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

0
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। संजय कपूर ने बताया कि उनकी बेटी शनाया के डेब्यू में देरी कोरोना महामारी के कारण हो रही है। लेकिन वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

शनाया सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है और अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती है। फैन्स उन्हें फिल्मों में देखने के लिए बेकरार है। शनाया ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।

इस पर संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुझे खुशी है कि शनाया ने फिल्मों की खूबसूरत दुनिया में अपने सफर की शुरूआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में शरण शर्मा आपके साथ की। आप एक बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक और एक सुपर इंसान भी हैं।