Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लडकी के पढते समय कालेज़ के 40 लडके फेल हो जाते हैं उसका क्या
होम Humor लडकी के पढते समय कालेज़ के 40 लडके फेल हो जाते हैं उसका क्या

लडकी के पढते समय कालेज़ के 40 लडके फेल हो जाते हैं उसका क्या

0
लडकी के पढते समय कालेज़ के 40 लडके फेल हो जाते हैं उसका क्या

सरकार कहती है 1 लड़की ने पढ़ाई कर ली
तो घर के 4 लोगों को शिक्षित बनाती है…

पर……

लडकी के पढते समय कालेज़ के 40 लडके फेल हो जाते हैं उसका क्या? 😉


पहले एक ने रैड लाइट जंप की,
पीछे से 5 और ने की।

पुलिस ने पहले को छोड़कर सभी का चालान काटा।

बाकियों ने पूछा: “इसे क्यों छोड दिया?”

इंस्पेक्टर:
यह हमारा ही आदमी है ये वापस जाएगा
रैड लाइट जंप करेगा और तुम जैसे 4-5 को फिर फंसवाएगा।
हमें भी टार्गेट पूरे करने होते हैं।। 😀


अंग्रेजी बोलने का भूत जब दिमाग पर
चढ़ता है तो कुछ इस प्रकार का माहौल बन जाता है..

टीचर – कल तुम कोचिंग नहीं आये कहाँ थे.?

स्टुडेंट – वो कल हमारे यहां मंदिर में
ब्युटीफुल ट्रेजडी था ना, इसलिए नहीं आ पाया।

टीचर – ब्युटीफुल ट्रेजडी से मतलब ?

स्टुडेंट – मतलब सुन्दर काण्ड था।

टीचर अभी भी सदमें है…