Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सरदारशहर उपचुनाव के लिए 70 प्रतिशत से अधिक मतदान - Sabguru News
होम Rajasthan Churu सरदारशहर उपचुनाव के लिए 70 प्रतिशत से अधिक मतदान

सरदारशहर उपचुनाव के लिए 70 प्रतिशत से अधिक मतदान

0
सरदारशहर उपचुनाव के लिए 70 प्रतिशत से अधिक मतदान

चूरू। राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक कुमार पींचा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के लालचंद मूंड एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एवं निर्दलीयों सहित दस प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया जो आठ दिसम्बर को खुलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरु शांतिपूर्ण शुरु हुआ मतदान सायं पांच समाप्त हो गया और इस दौरान 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान शुरुआत में सुबह धीमा रहा लेकिन धूप निकलने के बाद लोग घरों के बाहर निकले और मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइने लग गई जो मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान नजर आ रहा था।

इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान फर्जी मतदान एवं मामूली अन्य विवाद को लेकर कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।

मतदान सुबह पहले एक एक घंटे में 5.20 प्रतिशत रहा उसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे 20 प्रतिशत से अधिक पहुंचा जबकि दोपहर बारह बजे 35 प्रतिशत मतदाता अपने वोट डाल चुके थे। इसी तरह अपराह्न एक बजे तक 36.68 प्रतिशत और तीन बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए बनाए 295 मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं की गई।

कांग्रेस-भाजपा के कुछ बड़े नेता सरदारशहर में अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए चुनाव प्रचार किया जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा, डा सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत आदि शामिल थे।

इसी तरह रालोपा के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। हालांकि भाजपा एवं कांग्रेस ने इस उपचुनाव के लिए अपने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की लेकिन इसमें कम ही प्रचारक चुनाव प्रचार करने के लिए क्षेत्र में उतरे।