Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सरपंच संघ 8 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगे धरना प्रदर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सरपंच संघ 8 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगे धरना प्रदर्शन

सरपंच संघ 8 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगे धरना प्रदर्शन

0
सरपंच संघ 8 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगे धरना प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान प्रदेश के सभी सरपंच आगामी आठ मार्च को अपनी मांगों के समर्थन में विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

अजमेर सरपंच संघ के महेंद्र सिंह मझेवला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जयपुर में सरपंच संघ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं सभी जिलों के सरपंच संघों की एक बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट से उन्हें निराशा है क्योंकि पूरे बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरपंचों को याद नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दस हजार से ज्यादा सरपंच गांधीवादी व अहिंसक तरीके से मौन धारण कर महिला दिवस के दिन आठ मार्च को जयपुर में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायतों को पैसा नहीं मिलने से विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं, खाली खातों से विकास संभव नहीं है। आज की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष बंसीधर गढ़वाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल ज्ञानू, जोबनेर (जयपुर) सरपंच शारदा सेपठ भी उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर से धरना प्रदर्शन पर सहमति जताते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने की बात की जिसके लिए पांच मार्च को संभाग स्तर पर प्रभारी बैठक लेकर जयपुर चलने का आह्वान करेंगे।

मण्डावर राजसमन्द सरपंच प्यारी रावत ने अवगत कराया कि प्रदेश के सभी सरपंच ग्राम पंचायतों मे होने वाली 5 मार्च की मासिक बैठक कोरम का बहिष्कार भी करेंगे। आठ मार्च को विधानसभा को गांधीवादी तरीके से मौन धारण कर विधानसभा की तरफ कूच करेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके बाद भी अगर सरपंचों की मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का बहिष्कार कर उन्हें हराने के लिए प्रचार प्रसार भी करेंगे।

आयोजित बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रोशन अली, जयपुर जिलाध्यक्ष मेहर सिंह धनकड़, रफीक पठान, सविता मेहता, प्रदेश प्रवक्ता जयराम पलसानिया, प्रदेश मंत्री कुमार सिंह मीणा, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष गणेश साहू, करौली जिलाध्यक्ष प्रकाश मीणा, संयोजक गोविंद लांबा, भीलवाडा जिलाध्यक्ष शक्ति सिंह, अजमेर जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, अलवर जिला उपाध्यक्ष मुकेश मंडावर, प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुर्जर, नागौर जिलाध्यक्ष श्रवण राम बिजारणिया, संदीप सिंह धौलपुर, प्रदेश मंत्री वेद प्रकाश खटीक, दौसा जिलाध्यक्ष विश्राम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह, संजय सोनी सचिव अजमेर, धौलपुर जिलाध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, कोटा जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू, झालावाड़ जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह गौड़ सहित सभी जिलों व संभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।