Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में धूमधाम से मनेगा सत्गुरू स्वामी टेऊंराम महाराज का 132वां जन्मोत्सव
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में धूमधाम से मनेगा सत्गुरू स्वामी टेऊंराम महाराज का 132वां जन्मोत्सव

अजमेर में धूमधाम से मनेगा सत्गुरू स्वामी टेऊंराम महाराज का 132वां जन्मोत्सव

0
अजमेर में धूमधाम से मनेगा सत्गुरू स्वामी टेऊंराम महाराज का 132वां जन्मोत्सव

अजमेर। देहली गेट स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में पांच दिवसीय सत्गुरू स्वामी टेऊंराम जी महाराज का जन्मोत्सव 14 जुलाई से 18 जुलाई तक महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

आश्रम के महन्त स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री ने बताया कि श्री प्रेम प्रकाश सम्प्रादायाचार्य 1008 सत्गुरू स्वामी टेऊंराम महाराज के 132वें जन्मोत्सव के अवसर पर पांचों दिन कार्यक्रम होंगे। 14 जुलाई को शनिवार सुबह 7 से 8 बजे तक श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ व श्रीमद्गभवद् गीता का पाठ प्रारम्भ होगा।

सुबह 8 से 11 बजे तक सामूहिक यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार का कार्यक्रम होगा, इस दौरान विद्वान पण्डितों द्वारा हवन व मन्त्रोच्चारण के साथ लगभग 75 बच्चों को आश्रम की ओर से जनेऊ धारण करवाया जाएगा। साथ ही स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री के 75वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 75 वृक्ष दान का कार्यक्रम भी होगा। शाम को 5 से 8.30 बजे तक स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री का 75वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

आश्रम के संत ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि दिनांक 15 जुलाई, रविवार सुबह 8 से 10:30 बजे तक विश्व कल्याणार्थ बहुकुण्डात्मक विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ होगा, जो 10:30 बजे तक चलेगा तत्पश्चात सत्संग होगा। शाम 4 बजे पूज्य लाल साहिब की ज्योति प्रज्वलित कर बहिराणा साहिब का आयोजन भजन कीर्तन के साथ होगा।

शाम 5:30 बजे श्री प्रेम प्रकाश मण्डल के महामण्डलेश्वर स्वामी भगत प्रकाश महाराज व प्रेम प्रकाश आश्रम सूरत अजमेर के महन्त स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री के सान्निध्य में एक भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे, शहनाई व डाण्डिया, आकर्षक झांकियों, संत महात्माओं, गणमान्य व्यक्तियों व सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकाली जाएगी।

शोभा यात्रा श्री प्रेम प्रकाश आश्रम से सीआर अपार्टमेन्ट, अभियन्ता नगर, लायंस भवन से डेयरी बूथ होते हुए दूर संचार काॅलोनी, श्री राम विहार काॅलोनी, वाटर वर्क्स माता मन्दिर, ममता स्वीट्स तिराहा, शिव शंकर डेयरी रोड, भगत सिंह पार्क, बीकानेर स्वीटस तिराहा, संतोषी माता मन्दिर, गुप्ता पान कार्नर, पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क, भोलेश्वर
मन्दिर, जनता काॅलोनी, गांधी गृह, कृपालु गणेश डेयरी के पास से होते हुए श्री राम विहार काॅलोनी, मानसरोवर काॅलोनी से आश्रम पर समाप्त होगी। शोभा यात्रा के साथ सूरत (गुजरात) की स्वामी टेऊंराम मण्डली प्रताप राय के संयोजन में भजन, कीर्तन, धुनि आदि प्रस्तुत करेंगे। शोभा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार, पुष्प वर्षा, शीतल पेय, फल, मिठाई प्रसाद आदि के साथ स्वागत होगा।

मंगलवार 27 जून को सुबह 7:30 से 8:30 तक ओम नमः शिवाय का संकीर्तन, 8:30 से 11:30 बजे तक सत्संग व शाम 4:30 बजे से दिल्ली के मनोज रिया एण्ड पार्टी द्वारा चलित झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद संत महात्माओं द्वारा सत्संग, भजन-कीर्तन होगा।

बुधवार 28 जून को सुबह 8:30 से ग्वालियर के संत हरिओम लाल, कोटा के संत मनोहर लाल, अहमदाबाद की बहन जया व अन्य संत महात्माओं द्वारा सत्संग व भजन कीर्तन होगा एवं शाम 4.30 से 8.30 बजे तक संत महात्माओं द्वारा सत्संग, भजन-कीर्तन होगा।

गुरुवार 29 जून को सुबह 6 बजे गुरू महाराज की मूर्तियों की पूजा व 56 भोग के साथ 131 दीपों द्वारा महाआरती होगी। उसके बाद हवन व ध्वजावन्दन होगा। सुबह 10 से 12 बजे तक सत्संग, श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ के पाठ का भोग एवं आम भण्डारा होगा। शाम 4:30 से 9 बजे तक संत महात्माओं के साथ स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री व स्वामी भगतप्रकाश महाराज का सत्संग व पल्लव (अरदास) के साथ महोत्सव की समाप्ति होगी।