Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अगले वर्ष भाजपा सरकार बनाने में सोशल मीडिया की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अगले वर्ष भाजपा सरकार बनाने में सोशल मीडिया की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश पूनियां

अगले वर्ष भाजपा सरकार बनाने में सोशल मीडिया की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश पूनियां

0
अगले वर्ष भाजपा सरकार बनाने में सोशल मीडिया की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सतीश पूनियां

अजमेर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश से इस जनविरोधी सरकार को उखाड़कर भाजपा सरकार बनाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

डा पूनियां आज पुष्कर में भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसामान्य तक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व भाजपा संगठन की पहुंच बनाने का सक्षम जरिया सिद्ध होगी सोशल मीडिया। उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़े अपने अनुभवों के माध्यम से बताया कि कैसे कम समय में सोशल मीडिया ने संवाद के नए आयाम को स्थापित किया है।

इससे पूर्व कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि आज का युग सोशल मीडिया का है और इसी को देखते हुए भाजपा ने भी संगठन में इस विभाग को स्थापित करने के साथ इसे नई मजबूती देने की ओर कदम बढ़ाए हैं।

सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक डॉ. जोगेंद्र सिलोर ने प्रदेश की युवा तरुणाई से वर्ष 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए सोशल मीडिया विभाग से जुड़ने का आह्वान किया। प्रदेश सह संयोजक अभिषेक आचार्य ने पीपीटी के माध्यम से सोशल मीडिया को संचालित करने के तरीके बताए, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने सोशल मीडिया में जिलों में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी एवं सुरेश रावत, सोशल मीडिया अजमेर संभाग प्रभारी अनुपम गोयल, जिला संयोजक, अनिल आसनानी, सर्वेश्वर शास्त्री आदि मौजूद थे।