Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सीएए पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया : सतीश पूनिया - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सीएए पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया : सतीश पूनिया

सीएए पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया : सतीश पूनिया

0
सीएए पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया : सतीश पूनिया

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है।

डॉ. पूनिया आज अजमेर के बिड़ला सिटी वाटर पार्क पर अजमेर भाजपा देहात की ओर से जनजागरण अभियान के तहत नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा का विरोध करना है, इसलिए वह दोहरे चरित्र को आत्मसात कर रही है। कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में पाकिस्तान विस्थापित हिंदुओं के पक्ष में वकालत की गई थी, लेकिन अब वह देश को भ्रमित कर इसके खिलाफ माहौल पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो चुका है जिस पर राष्ट्रपति की मोहर भी लग चुकी है। ऐसे में इसका विरोध करना संवैधानिक दृष्टि से किसी भी तरह जायज नहीं ठहराया जा सकता।

डॉ पूनिया ने कहा कि देश की जनता इस कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है और इसे भारी जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत देश की नागरिकता प्रदान करने का एक बड़ा कानून है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच पहुंचकर कानून के सकारात्मक पक्ष को उनके बीच रखें तथा इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा गलत बयानगी से भ्रमित होने से बचें। उन्होंने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से इस कानून को लेकर जनता के बीच जाने की अपील भी की।

जनजागरण अभियान कार्यक्रम को सांसद भागीरथ चौधरी, देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यशाला में सभी विधायक, मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।