Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ किया वर्चुअल संवाद - Sabguru News
होम Headlines सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ किया वर्चुअल संवाद

सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ किया वर्चुअल संवाद

0
सतीश पूनियां ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ किया वर्चुअल संवाद

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ‘सेवा ही संगठन’ के सेवा कार्यों को पुनः सुचारू रूप से करने के लिए आज पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सांसद सीपी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीज, हेमराज मीणा, चंद्रकांता मेघवाल आदि नेता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. पूनियां ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान के कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के तहत वैश्विक महामारी कोरोना की विषम परिस्थितियों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पुनः सेवा कार्यों में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के निर्देशानुसार कोरोना काल में सेवा कार्यों के लिये कोरोना प्रबंधन में सहयोग करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को एक सामाजिक संगठन के तौर पर सक्रियता के साथ कार्य करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिये हेल्पडेस्क, मरीजों को अस्पतालों एवं दवाइयों के लिये मदद करना, ब्लड-प्लाज्मा डोनेशन में मदद, बूथ स्तर तक इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आमजन को जागरूक करना, भोजन आदि मदद कार्य विशेष कार्ययोजना में शामिल करने की जरूरत है।

डॉ. पूनियां ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए आह्वान किया कि जरूरतमंदों की मदद को लेकर युवा मोर्चा द्वारा जो बीजेवाइएम केयर्स हेल्पलाइन शुरू की है, उसको लेकर प्रदेशभर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है।