Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Satish pooniya starts panna pramuh campaign in sirohi - Sabguru News
होम Latest news भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने सिरोही में किया पन्ना प्रमुख अभियान का आगाज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने सिरोही में किया पन्ना प्रमुख अभियान का आगाज

0
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने सिरोही में किया पन्ना प्रमुख अभियान का आगाज
सिरोही में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान मंचासीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व अन्य भाजपा नेता।
सिरोही में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान मंचासीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व अन्य भाजपा नेता।
सिरोही में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान मंचासीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व अन्य भाजपा नेता।

सिरोही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने सिरोही शिवगंज विधानसभा कार्यकर्ताओं के होली स्नेहमिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस गुलामी ने 70 साल देश को बर्बाद किया।

अशोक गहलोत के राज में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। किसान इंतजार कर रहा है उसका ऋण कब माफ होगा और बेरोजगार युवा को कब भत्ता मिलेगा। ये चुनावी वादे कब पूरे होंगे। ये कांग्रेस बताने की स्थिति में नही है और 2023 के विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस सरकार को जनता इनको उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

पुनिया ने नाम लिये बिना निर्दलीय विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि खानदान के गुलाम है जबकि भारतीय जनता पार्टी नेता व कार्यकर्ता भारत माता के गुलाम है व राजस्थान की 60 करोड़ जनता के गुलाम है।

उन्होंने कहा कि 2023 में सिरोही शिवगंज विधानसभा से भाजपा का विधायक होगा। साथ ही 2023 में राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की भूख है बल्कि जनता की सेवा ही उसका परम कर्तव्य है। आप कार्यकर्ताओं को भी जनता के नजरिए से यह महसूस होता होगा कि आने वाले 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंक देने का मानस बना लिया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने कहा कि पन्ना प्रमुख और बूथ कार्यकर्ता हमारी पार्टी का मजबूत स्तंभ है। पूनियां ने कहा कि राजस्थान भाजपा संग़ठन की बूथ स्तर तक की सरंचना पूरी हो चुकी हैं और अब पन्ना प्रमुख अभियान शुरू कर सभी 52 हजार बूथों पर 11 लाख कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाएगा।

उन्होंने कहा की 11 लाख कार्यकर्ताओं की यह फौज राजस्थान की भ्रष्टाचारी और दम्भी कांग्रेस सरकार का सामना करने के लिए तैयार होगी और 2023 में लोकहित के लिए हम कांग्रेस की इस अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

पूनियां ने कहा कि पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से भाजपा का मजबूत संगठन खड़ा होगा और एक मजबूत संगठन ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत संरचना को साकार कर सकता है।

सिरोही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तलवार भेंट करता सिरोही मण्डल।
सिरोही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तलवार भेंट करता सिरोही मण्डल।

उन्होंने कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य ही था कि एक बिना संगठन और बिना विचार की पार्टी ने इस देश पर 70 साल तक राज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार ही उसके ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। आज पूरे देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हर स्तर पर अपनी जीवटता का परिचय दिया है। विदेश नीति से लेकर किसानों की आय दोगुनी करने तक नरेंद्र मोदी अपने हर वादे पर खरे उतरे हैं। पूनियां ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने के बाद दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति नरेंद्र मोदी के निर्देशन में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के देश के सबसे बड़े प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने का मुझे मौका मिला है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा की बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है और भाजपा हमारा परिवार है। उन्होंने कहा कि परिवार तभी आगे बढ़ सकता है जब परिवार के सभी लोग एकजुट होकर परिवार की उन्नति और उत्थान के लिए कार्य करें। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल व हितेंद्र ओझा ने किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि कार्यक्रम में सभी मोर्चो द्वारा एवं विधानसभा के सभी मंडलों के द्वारा स्वागत किया गया। वहीं भाजपा मण्डल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि सिरोही शहर मण्डल ने तलवार भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। सिरोही पहुंचने पर बाहरी घाटा, होटल नटराज, जलदाय विभाग चौराहा, सरजावाव दरवाजा और माली छात्रावास मार्ग पर महिला मोर्चा, युवा मोर्चा आदि समेत अन्य संगठनों ने उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल,जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, सांसद देवजी एम पटेल, पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, जिला उपाध्यक्ष दलीप सिंह मांडणी ने भी संबोधित किया।

प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जिला संगठन प्रभारी मदन राठौर, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, प्रधान, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का सिरोही में जोरदार स्वागत