Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
RSS के विश्वास पात्र है BJP राजस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया - Sabguru News
होम Breaking RSS के विश्वास पात्र है BJP राजस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया

RSS के विश्वास पात्र है BJP राजस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया

0
RSS के विश्वास पात्र है BJP राजस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मजबूत संगठनात्मक क्षमता के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्वास पात्र रहे हैं।

पूनिया ने वर्ष 2004 से 2014 के दौरान चार बार प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ सुदूर आदिवासी क्षेत्रों से लेकर सीमांत रेगिस्तानी क्षेत्रों तक सघन प्रवास से गांव ढ़ाणी तक पार्टी को मजबूती प्रदान की और विभिन्न राजनीतिक आंदोलनो का नेतृत्व किया हैं।

पूनिया वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में आमेर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे थे। वे गत विधानसभा चुनाव में आमेर से विधायक निवार्चित हुए है। पूनिया वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति के सदस्य है। भाजपा ने उन्हें राजस्थान में सदस्यता अभियान 2019 के लिए संयोजक नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का गत 24 जून को निधन होने के बाद से यह प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली था। आगामी महीनो में राज्य में नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने है, ऐसे में भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार था।