Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Savan Media Launches jiosawan App - सावन मीडिया ने लांच किया ‘जियोसावन ऐप’ - Sabguru News
होम Business सावन मीडिया ने लांच किया ‘जियोसावन ऐप’

सावन मीडिया ने लांच किया ‘जियोसावन ऐप’

0
सावन मीडिया ने लांच किया ‘जियोसावन ऐप’
Savan Media Launches jiosawan App
Savan Media Launches jiosawan App
Savan Media Launches jiosawan App

मुम्बई । रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई सावन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जियो म्यूजिक के साथ मिलकर नया ‘जियोसावन ऐप’ लांच किया है।

कंपनी ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जियोसावन ऐप जियो ऐप स्टोर के साथ अन्य ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। भारत में सभी यूजर्स के लिए यह ऐप मुफ्त है लेकिन उन्हें यह ऐड सपोर्टेट मिलेगा जबकि जियो के उपभोक्ता सीधे ऐप का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा लांच के मौके पर जियो उपभोक्ताओं को जियो सावन प्रो का 90 दिन का अतिरिक्त फ्री ट्रायल मिलेगा। लांच के माैके पर रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि भारत में म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए जियोसावन ऐप परिवर्तनकारी है।