Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर आज विभिन्न आयोजन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर आज विभिन्न आयोजन

अजमेर : सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर आज विभिन्न आयोजन

0
अजमेर : सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर आज विभिन्न आयोजन

अजमेर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका महानायिका सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच गुरुवार सुबह 10:30 बजे अजमेर क्लब के सामने महात्मा ज्योतिबा फूले स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।

मंच की अध्यक्षा सुनिता चौहान ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक दांतों का निःशुल्क जांच शिविर मनुहार समारोह स्थल आदर्शनगर नसीराबाद रोड लगाया जाएगा। शिविर में डा पिंकी माथुर और डा सार्थक माथुर सेवा देंगे। दांतों की सामान्य समस्या के निवारण के लिए फ्री दवाएं दी जाएंगी। चौहान ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।