Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

अजमेर : सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

0
अजमेर : सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

अजमेर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका महानायिका सावित्री बाई फूले की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को माली समाज समेत विभिन्न संगठनों की ओर से भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मुख्य कार्यक्रम सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से सुबह 10:30 बजे अजमेर क्लब चौराहे पर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले स्मारक पर आयोजित किया गया।

मंच की अध्यक्षा सुनिता चौहान ने बताया कि इस अवसर पर ममता चौहान ने सावित्री बाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में दलित और पिछड़े वर्ग से जुड़ी हम जैसी महिलाएं शिक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। सावित्री बाई फूले महिला शिक्षा की अलख नहीं जगाती तो महिलाओं की दयनीय हालत होती।

राजस्थान माली महासभा की जिला अध्यक्ष सुमन भाटी ने कहा कि सामाजिक कुप्रथाओं के अंत में सावित्रीबाई फूले का संघर्ष मील का पत्थर साबित हुआ और आधी आबादी को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

इस अवसर पर त्रिलोक इंदौरा, पूनमचंद मारोठिया, हनुमान प्रसाद कछावा, मामराज सेन, उप महापौर नीरज जैन, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, भूपेंद्र चौहान, रजनीश चौहान, संदीप तंवर, दिलावर चौहान, वीरेंद्र चौहान, हेमराज सिसोदिया, हेमेंद्र सिसोदिया, माखनलाल मारोठिया, प्रदीप कछावा, विनोद गढ़वाल, राजेश सांखला, रामबाबू वासिस्था, महावीर चौहान, जिगर चौहान, रमेश गहलोत, रामकन्या गहलोत, रेनू गहलोत, मंजू अजमेरा, रेनू चौहान, एडवोकेट बबिता टांक, पार्षद बीना टांक, सुशीला चौहान, रजनी कछावा, आशा सांखला, ममता पालरिया, बीना सांखला, विजय लक्ष्मी सिसोदिया समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

चिकित्सा शिविर का आयोजन

सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि पर दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक दांतों का निःशुल्क जांच शिविर मनुहार समारोह स्थल आदर्शनगर नसीराबाद रोड पर आयोजित किया गया। शिविर में डा पिंकी माथुर और डा सार्थक माथुर सेवा दीं। दांतों की सामान्य समस्या के निवारण के लिए फ्री दवाएं वितरित की गई। इसमें करीब 200 रोगियों ने लाभ उठाया। हर आगंतुक को टूथपेस्ट ओर ब्रश भी प्रदान किया गया।

सूखी खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित

सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि पर संस्था की पदाधिकारियों की ओर से 50 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सूखी खाद्य सामग्री के प्रति पैकेट में 5 किलो आटा, एक किलो चीनी, आधा किलो दाल, नमक का पैकेट तथा मसाले के पाउच प्रदान किए गए।

कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि

नारी शिक्षा की प्रणेता, देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ज्योतिबा फूले स्मारक पर सावित्रीबाई फूले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने केंद्र सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले को सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य करने पर भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहा कि सावित्रीबाई ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें शिक्षित करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कार्य किए। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान के हर जिले में सावित्री देवी फूले की स्मृति में ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल एवं स्कूल की स्थापना करने की मांग की है।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, कुलदीप कपूर, फकरे मोईन, डॉ संजय पुरोहित, सागर मीणा, ओबीसी विभाग के संयोजक मामराज सेन, पार्षद हेमंत जोधा, नितिन जैन, मंजू बलाई, अरुणा कच्छावा, रोहित चौहान, गणेश चौहान, बालमुकुंद टांक, सुशीला गहलोत, इंद्रजीत चुंडावत, हेमराज खारोलिया, ओम प्रकाश, राजू सांखला, आशा सांखला सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।